टड़ियावां के कोटरा बौठा में पुष्पा देवी का परिवार खुले आसमान के नीचे, आखिर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?

दीवारें ढहीं, छत गायब_आवास योजना के दावों पर बड़ा सवाल!

टड़ियावां के कोटरा बौठा में पुष्पा देवी का परिवार खुले आसमान के नीचे, आखिर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?

#हरदोई

गरीबों को पक्की छत देने के सरकारी दावों के बीच ग्राम पंचायत कोटरा बौठा की पुष्पा पत्नी जगदीश पाल का मकान पूरी तरह जर्जर होकर गिर चुका है। दीवारें ढह गईं, छत गायब है और गृहस्थी खुले में पड़ी है। परिवार को रहने के साथ निजता तक के संकट से जूझना पड़ रहा है।

सवाल सीधा है_जब मकान ही नहीं बचा, तो सरकारी आवास योजना का लाभ आखिर कब मिलेगा? क्या ग्राम पंचायत ने परिवार की पात्रता का आकलन किया? क्या जिम्मेदार अधिकारियों तक इसकी बदहाली पहुंची?

अब प्रशासन से मांग है कि तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर पात्रता की जांच कराई जाए और नियमानुसार आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई हो। फाइलों में विकास के दावे बहुत हैं, लेकिन पुष्पा देवी के परिवार को छत कब मिलेगी? जवाब जिम्मेदारों को देना चाहिए।

#रिपोर्ट_ #डी_डी_शुक्ला 

#HardoiPolice #UPGovt #DMHardoi