अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर किया गया याद

संगोष्ठी में विद्यार्थी जी के पद चिन्हो पर चलने का लिया गया संकल्प
फतेहपुर । अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर जिला पत्रकार संघ रजि. द्वारा सिविल लाइन स्थित विद्यार्थी जी की प्रतिमा में पत्रकार बंधुओ ने माल्यार्पण किया उसके उपरांत आज कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क केंद्र में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि हम सबको विद्यार्थी जी के पद चिन्हो पर चलना होगा उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक शाम विद्यार्थी जी के नाम कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें हम सबके बीच नहीं रहे पत्रकार साथियों को याद कर उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। गोष्ठी में आखिरी आंसू के संपादक विवेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डाला । इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मनभावन अवस्थी मोहम्मद शाहिद धीरू श्रीवास्तव जतिन द्विवेदी बबलू मोर्य दीपू मौर्य सुनील मौर्य पंकज मौर्या रामबाबू चतुर्वेदी परमानंद पांडे उमेश मौर्य सुनील गुप्ता मुकेश कुमार कुलदीप केसरवानी बबलू सिंह सत्येंद्र सिंह धीरेंद्र कुमार जगन्नाथ प्रजापति संजय सिंह सुरेंद्र पाठक आदि पत्रकार मौजूद रहे ।