रोजगार भारती के सौभाग्य महोत्सव में लगेगा करवा चौथ विशेष मेहंदी स्टॉल

रोजगार भारती हरिगढ़ विभाग द्वारा सौभाग्य महोत्सव के अंतर्गत 27 एवं 28 अक्टूबर को 15 स्थानों पर लगेंगे करवा चौथ स्पेशल मेंहदी स्टॉल*

स्वदेशी हो रोजगार, विकसित भारत के लिए रोजगार ? महिला स्वावलंबन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अनूठी पहल

अलीगढ़। रोजगार भारती हरिगढ़ विभाग द्वारा करवा चौथ के पावन पर्व के अवसर पर सौभाग्य महोत्सव के अंतर्गत 27 एवं 28 अक्टूबर को अलीगढ़ महानगर में 15 विभिन्न स्थानों पर करवा चौथ स्पेशल मेंहदी स्टॉल लगाए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक हुनर को रोजगार से जोड़ना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा स्वदेशी रोजगार की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

इस विशेष अभियान के माध्यम से मेंहदी कला में निपुण महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। करवा चौथ पर मेंहदी भारतीय परंपरा और श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सौभाग्य महोत्सव के माध्यम से त्योहार की खुशियों के साथ महिला स्वावलंबन, पारंपरिक कला के संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

विभाग संयोजक गौरव हरकुट ने बताया कि रोजगार भारती का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके हुनर और क्षमता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है। सौभाग्य महोत्सव के अंतर्गत मेंहदी स्टॉल लगाने की पहल महिलाओं की प्रतिभा को रोजगार से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। महिलाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर के जरिए आगे बढ़ने और स्वरोजगार अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

सह विभाग संयोजक रविन्द्र चौधरी ने कहा कि ?स्वदेशी हो रोजगार, विकसित भारत के लिए रोजगार? केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना, पारंपरिक कौशल को प्रोत्साहित करना और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। सौभाग्य महोत्सव इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने नगरवासियों से इस पहल में सहभागिता करने तथा स्थानीय हुनर और स्वदेशी रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की।

कार्यक्रम संयोजिका रुचि गोटेवाल ने कहा कि सौभाग्य महोत्सव महिलाओं के हुनर को रोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल है। मेंहदी कला के माध्यम से महिलाएं अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस आयोजन से महिलाओं को अपने कौशल को आगे बढ़ाने और स्वरोजगार अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

भारती सिसोदिया ने कहा कि सौभाग्य महोत्सव भारतीय परंपराओं के संरक्षण और महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और स्वदेशी रोजगार की भावना मजबूत होगी।

अलीगढ़ महानगर में इन 15 स्थानों पर लगेंगे मेंहदी स्टॉल

1. सांगवान सिटी शिव मंदिर
2. एनएस-4, सैलून, स्वर्ण जयंती नगर, एसबीआई बैंक के निकट
3. अखिलेश्वर मंदिर, रघुवीर पुरी
4. हैबिटेट सेंटर
5. सासनी गेट चौराहा, काली मंदिर
6. हाथरस अड्डा पेट्रोल पंप
7. रेलवे रोड, रूप मिलन साड़ी केंद्र
8. स्वदेशी मार्केट, मैरिस रोड, इनकम टैक्स कार्यालय के सामने
9. कुंजीलाल सेंटर पॉइंट
10. आईटीआई साईं मंदिर
11. हरकुट जीटी रोड
12. एडीए मंदिर, ओएलएफ के सामने
13. बारहद्वारी, हरकुट
14. गौरव ज्वेलर्स, नौरंगाबाद
15. वसुंधरा गेस्ट हाउस, मथुरा रोड

रोजगार भारती हरिगढ़ विभाग द्वारा आयोजित यह सौभाग्य महोत्सव 27 एवं 28 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर महिला स्वावलंबन, पारंपरिक कला के संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास है। विभाग ने नगरवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा महिलाओं के हुनर, स्वरोजगार और स्वदेशी रोजगार को प्रोत्साहित करने की अपील की है।.