बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल का दबदबा, हैदरगढ़ को हराया*

रिपोर्ट अनुराग सोनी महराजगंज 

*महराजगंज, रायबरेली।* पुरासी (हालोर) स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंडर-16 बालक बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

टूर्नामेंट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल, पुरासी और महावीर स्टडी स्टेट, हैदरगढ़ की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। पूरे मैच के दौरान मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा।

कड़े मुकाबले में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी अमित सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई बास्केट स्कोर कर जीत में अहम भूमिका निभाई।

समापन पर विद्यालय की वाइस चेयरमैन पूजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीलम मिश्रा, प्रधानाचार्या बेबी सिंह, प्राचार्य प्रांजलि शुक्ला और एचओडी अमित पांडे ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।