उरई कल्याणी का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न, दिव्या निगम बनीं डांडिया क्वीन

रिपोर्ट सौरभ त्यागी 

उरई। इनर व्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी द्वारा भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन होटल नवोदय सरोवर मे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया

 कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष उषा सेठ, उनकी टीम एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात क्लब सदस्यों एवं बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

उत्सव में सोलो एवं ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छह विशेष पुरस्कारों एवं लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। डांडिया क्वीन प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद दिव्या निगम को डांडिया क्वीन के खिताब से नवाजा गया।

 

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष उषा सेठ, आईपीपी वंदना श्रीवास्तव, अरुणा सक्सेना, सुधा पाल, अपराजिता लोधी, सुमन गहरोत्रा, सुधा लोधी, रचना मिश्रा, जया, प्रियंका, मनीषा, अनुज्ञा, मंजू रावत, स्नेहलता श्रीवास्तव, रमा श्रीवास्तव, अलका, आरती सुहाने , संध्या, अनुराधा, आभा, सोनिया, सुनीता , अलका रानी, प्रीति गुप्ता, नीलू, सुधा एवं श्रद्धा सेंगर सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

 

रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और डांडिया की थाप से सजे इस उत्सव का समापन भव्य रात्रिभोज के साथ हुआ।