फिरोजपुर मंडल के 24 रेलवे स्टेशनों पर हुआ रेल जन संवाद, यात्रियों से लिए सुझाव

फिरोजपुर मंडल के 24 रेलवे स्टेशनों पर हुआ रेल जन संवाद, यात्रियों से लिए सुझाव

24 स्टेशनों पर रेल जन संवाद

फिरोजपुर। विशेष अभियान 6.0 के तहत फिरोजपुर मंडल के 24 प्रमुख और छोटे रेलवे स्टेशनों पर 22 अक्टूबर को ?रेल जन संवाद? कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों, युवाओं और अन्य हितधारकों से सीधा संवाद कर रेल सेवाओं, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता से जुड़े सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं प्राप्त कीं।

अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा, ढंडारी कलां और फिल्लौर सहित मंडल के कुल 24 रेलवे स्टेशनों पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को सुनकर रेल सेवाओं को बेहतर बनाना रहा। अधिकारियों ने प्राप्त सुझावों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ?रेल जन युवा संवाद? भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर, जबकि अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग ने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और युवाओं से संवाद किया। इस दौरान यात्रियों ने रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए यात्री सुविधाओं और स्वच्छता के लिए उठाए जा रहे कदमों पर संतोष जताया। साथ ही, सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि ?रेल जन संवाद? के माध्यम से यात्रियों को अपनी बात सीधे रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। यात्रियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, बेहतर और यात्री-अनुकूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।