त्योहारों पर यात्रियों को राहत, अहमदाबाद और खड़गपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और खड़गपुर के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का संचालन कुल 2 फेरों में किया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02833 अहमदाबाद?खड़गपुर स्पेशल 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को अहमदाबाद से सुबह 09:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:10 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 02834 खड़गपुर?अहमदाबाद स्पेशल 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को खड़गपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, भरूच, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला और टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी। इससे मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न शहरों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

इन श्रेणियों के होंगे कोच

ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान और द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

ट्रेन संख्या 02833 की बुकिंग 22 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की वेबसाइट पर शुरू होगी.