सदर विधायक अदिति सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मांग, रायबरेली जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध

रायबरेली।सदर विधायक अदिति सिंह ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर आनंद विहार टर्मिनल?दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13257 एवं 13258) का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया है।विधायक ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री का ध्यान रायबरेली और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव होने से क्षेत्रवासियों को दिल्ली और बिहार के बीच आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।साथ ही, स्थानीय रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को यात्रा के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध हो सकेगा।सदर विधायक अदिति सिंह ने जनहित से जुड़ी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने की अपेक्षा जताई।ट्रेन के ठहराव की सुविधा मिलने से नौकरी, शिक्षा, व्यापार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर विचार करते हुए रायबरेली जंक्शन पर उक्त ट्रेन के ठहराव के संबंध में आवश्यक कदम उठाएगा।