पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन। 

पयागपुर। रविवार को पयागपुर स्थित आवास पर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने जनता दरबार लगाकर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सम्मानित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को अवगत कराया। उन्होंने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।जनता दरबार के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।