रोड ओवर ब्रिज निर्माण से 5 रेलसेवाएं प्रभावित, एक घंटे तक देरी से चलेंगी ट्रेनें

रोड ओवर ब्रिज निर्माण से 5 रेलसेवाएं प्रभावित, एक घंटे तक देरी से चलेंगी ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी की सूचना, एक ट्रेन री-शेड्यूल और 4 रेलसेवाएं मार्ग में रहेंगी नियंत्रित

जयपुर। पश्चिम रेलवे के वापी-भीलड़ी रेलखंड पर रोड ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 5 रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण एक रेलसेवा को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा, जबकि 4 रेलसेवाएं मार्ग में नियंत्रित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण रेलसेवाओं के संचालन में यह बदलाव किया गया है।

इनमें गाड़ी संख्या 12490 दादर-श्रीगंगानगर रेलसेवा 18 अक्टूबर 2026 को दादर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हड़पसर रेलसेवा, जो 17 अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में 1 घंटा 45 मिनट नियंत्रित रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस और गाड़ी संख्या 21902 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 17 अक्टूबर को मार्ग में 1-1 घंटे नियंत्रित रहेंगी। गाड़ी संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा भी इसी दिन मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।