शरद नवरात्र के पर्व पर मंदिर पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

रिपोर्ट कृष्णा शर्मा बलिया 

*रसड़ा (बलिया)* शरद नवरात्रि पर अमहर पट्टी उत्तर भवानी मंदिर पर आश्विन मास शुक्ल पक्ष शारदीय नवरात्र के दिन गुरुवार को देवी, देव मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से लेकर शाम तक जय माता दी के जयकारो की गूंज रही। नवरात्र को देखते हुए सेव केला कोन, आदि सामग्रियों के दाम पहले से बढ़ गये है स्थानीय ग्राम पंचायत स्थित माँ दुर्गा मंदिर, जगत जननी जगदम्बा भवानी के पूजन-अर्चन के लिए प्रातः काल से ही भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जन यथा शीघ्र पूजन-अर्चन कर माँ दुर्गा से आशीष लिया। जय माँ दुर्गे हर-हर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र भक्ति मय एवं देवी मय हो गया। भक्त गण माँ भगवती का विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक पूजा-पाठ किया। विभिन्न माँ दुर्गा का पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झुन्नू सिंह, फागुलाल, अजय सिंह, दुर्गेश सिंह, रामलाल गुप्ता, शुभम सिंह, रमाशंकर, सुरेंद्र गुप्ता,अरविंद सिंह, पुजारी गुप्तेश्वर मिश्र आदि लोग मौजूद रहे