फिरोजाबाद में डीएम ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

फिरोजाबाद,सिटी अपडेट।फिरोजाबाद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ?सफलता का मार्ग?अधिकारियों के संग? श्रृंखला के तहत विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए। सिरसागंज के महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1200 विद्यार्थी प्रत्यक्ष और 5000 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। डीएम ने छात्रों को टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने, मोबाइल से दूरी रखने, पर्याप्त नींद लेने और कठिन विषयों की नियमित तैयारी करने की सलाह दी। साथ ही सरकार की छात्रवृत्ति, डिजिटल लाइब्रेरी और अभ्युदय योजना जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की।

रिपोर्ट-फरमान बबलू (फ़िरोज़ाबाद)