विश्व हिंदू महासंघ (भारत उत्तर प्रदेश)ने हरजिंदर सिंह को सौंपी उत्तर प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

विश्व हिंदू महासंघ (भारत उत्तर प्रदेश)ने हरजिंदर सिंह को सौंपी उत्तर प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चौबे के नेतृत्व में की गई नियुक्ति

उत्तर प्रदेश। विश्व हिंदू महासंघ (भारत), उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से हरजिंदर सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुबोध चौबे के नेतृत्व में की गई।

हरजिंदर सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह है। इस नियुक्ति के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में हरजिंदर सिंह संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को संगठन के मीडिया कार्यों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।