जनसुविधा कैंप में उमड़े सैकड़ों लोग, सरकारी योजनाओं का मिला मार्गदर्शन : विश्वकान्त मिश्रा

बरहन (आगरा),सिटी अपडेट। सरोवर कुंज, बरहन स्थित आवास पर सोमवार को किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्वकान्त मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित जनसुविधा कैंप
 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर लेबर कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त की।

इस अवसर पर विश्वकान्त मिश्रा ने कहा कि कोई भी पात्र जरूरतमंद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यही जनसेवा का मुख्य उद्देश्य है। गरीबों, श्रमिकों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कैंप में सहभागिता करने वाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान संजय शर्मा,सौरभ वर्मा,लालाराम ,जीतू मिश्रा,कल्पना शर्मा,पूजा शर्मा,सरिता देवी,मुन्नी बानो,मुस्कान,गोपाल प्रसाद मिश्रा,जैकी शर्मा,शीलेन्द्र कुमार,अनिल,मोनू,शीतल, महेश जैन आदि लाभार्थी की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट-फरमान बबलू (आगरा)