बैकुण्ठपुर में हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट व्यापार मेले का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगी खरीदारी की कई वैरायटी आस्तिक शुक्ला और अभिषेक शुक्ला ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पत्रकारों को शॉल-श

बैकुण्ठपुर। शहरवासियों को खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैकुण्ठपुर में हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट व्यापार मेले का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। गंगाश्री के बगल में आयोजित इस मेले का उद्घाटन आस्तिक शुक्ला एवं अभिषेक शुक्ला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेला संचालक की ओर से अतिथियों एवं पत्रकारों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

बनारसी साड़ियों से लेकर खिलौनों और घरेलू सामान तक की भरमार

मेले में ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यहां बनारसी साड़ियां, कपड़े, बच्चों के खिलौने, फैंसी आइटम और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कई वैरायटी देखने को मिल रही हैं। एक ही स्थान पर अलग-अलग श्रेणियों के सामान उपलब्ध होने से शहरवासियों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी करने का अवसर मिल रहा है महिलाओं के लिए साड़ियों और कपड़ों की विविध रेंज आकर्षण का केंद्र है, वहीं बच्चों के लिए खिलौनों और अन्य आकर्षक वस्तुओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा घर में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी सामग्री भी मेले में उपलब्ध है।

पत्रकारों को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सी कोरिया के पत्रकार चंद्रकांत पारगीर, प्रशांत मिश्रा, विशाल सिंह, महेंद्र पाण्डेय, राजू खान, राजू शर्मा, कमलेश एक्का, कमरुन निशा, संतोष सूर्यवंशी, अजीमुद्दीन अंसारी एवं अब्दुल हफीज को मेला संचालक द्वारा शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए मेले के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

संचालक राहुल दास ने शहरवासियों से की खरीदारी की अपील

मेले के संचालक राहुल दास ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न श्रेणियों की सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से मेले में पहुंचकर सामान देखने और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित अन्य सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है गंगाश्री के बगल में आयोजित यह हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट व्यापार मेला शहरवासियों के लिए खरीदारी का एक नया विकल्प है। यहां परिवार के साथ पहुंचकर साड़ियां, कपड़े, खिलौने, फैंसी आइटम और घरेलू जरूरतों की वस्तुएं देखी व खरीदी जा सकती हैं।