बालोद मे सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प,,  मिडिया के साथियो का किया आभार, चेमन देशमुख जिला भाजपा अध्यक्ष 

बालोद मे सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प,, 

मिडिया के साथियो का किया आभार, चेमन देशमुख जिला भाजपा अध्यक्ष 

बालोद... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ?सेवा ज्योति यात्रा? एवं ?विकसित भारत संकल्प सभा? के समाचार कवरेज में सहयोग देने वाले जिलेभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के प्रति भाजपा जिला बालोद आभार व्यक्त करता है 

चेमन देशमुख ने कहा कि बालोद में आयोजित कार्यक्रम की गतिविधियों, विचारों और संदेशों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया ने अपने-अपने माध्यमों से जनता तक पहुंचाया। पत्रकारों की रिपोर्टिंग, छायाचित्रों और वीडियो कवरेज के माध्यम से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आयोजन की जानकारी मिली। इससे कार्यक्रम से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर लोगों के सामने रखने में सहायता मिली।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकारिता का दायित्व केवल घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाना और नागरिकों तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाना भी है,

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ?सेवा ज्योति यात्रा? के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विचारों को समाज के बीच रखने का प्रयास किया गया। ऐसे आयोजनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में मीडिया ही मुख्य माध्यम बनता है,

चेमन देशमुख ने जिले के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्वतंत्र पत्रकारों, संवाददाताओं, को  कहा कि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी नागरिकों तक पहुँचाने मे मिडीया की मतत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है,

 चेमन देशमुख ने ?सेवा ज्योति यात्रा? के कवरेज कर रहे पत्रकार साथियों एवं मीडिया कर्मियों को धन्यवाद व्यक्त किया। जनहित, सामाजिक सरोकारों और विकास से जुड़े विषयों को जनता के सामने लाने में मीडिया की महती भूमिका रहती हैं,,