महाविद्यालय के कोड आफ कंडक्ट पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन

आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, शिकारपुर में महाविद्यालय के कोड ऑफ कंडक्ट विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह जी द्वारा किया गया। डॉ. बिनोद कुमार सिंह जी ने आज के मुख्य वक्ता एवं संस्थान के मुख्य अनुशासन अधिकारी श्री उत्तम वीर सिंह जी का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विधि के विद्यार्थियों के लिए आचार संहिता का ज्ञान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके पेशेवर जीवन की नींव है।

 

मुख्य वक्ता श्री उत्तम वीर सिंह जी ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में आचार संहिता को विस्तृत रूप से स्पष्ट किया। उन्होंने विधि के छात्रों को समझाया कि अधिवक्ता और विधि के विद्यार्थी के रूप में उनकी कार्य-सीमा क्या है। न्यायालय परिसर, कक्षा और सामाजिक जीवन में आचार संहिता के क्या नियम होते हैं। क्यों आचार संहिता हम सभी के लिए इतनी महत्वपूर्ण है और यह किस प्रकार एक जिम्मेदार नागरिक और कुशल अधिवक्ता बनने में सहायक है।

 

डा0 बिनोद कुमार सिंह जी ने कहा कि आचार संहिता ही अनुशासन और नैतिकता का वह पुल है जो ज्ञान को चरित्र से जोड़ता है। विधि के क्षेत्र में सफलता के लिए कानून की किताबी जानकारी के साथ-साथ उच्च नैतिक मूल्यों का पालन करना अनिवार्य है।

 

व्याख्यान के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता श्री उत्तम वीर सिंह जी द्वारा समाधान किया गया।

 

इस विशिष्ट व्याख्यान को सफल बनाने में संस्थान के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्राचार्य महोदय श्री बिनोद कुमार सिंह जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।