स्वर्गीय शम्भूदयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क दूध टिफिन वितरण

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | विकासखण्ड जहांगीरगंज के अन्तर्गत देवरिया बाजार में स्वर्गीय शम्भूदयाल शर्मा (पत्रकार) की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नि:शुल्क दूध टिफिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं एससी-एसटी आयोग की सदस्य अनीता कमल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी तथा पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने सहभागिता की।कार्यक्रम में सहयोगी संस्थानों के रूप में शक्ति क्लीनिक के डॉ. विजय कुमार यादव, गंगा हॉस्पिटल के डॉ. रामकेश यादव तथा विजय कम्प्यूटर एजुकेशन के विजय कुमार प्रजापति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति अम्बेडकर नगर रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय, राजेसुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह, समडीह प्रधान दुर्गेश पाण्डेय, जगदीशपुर कादीपुर के पूर्व प्रधान अमरजीत यादव तथा मंडल महामंत्री अम्ब्रेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 100 नि:शुल्क दूध टिफिन वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सेवा एवं सहयोग की भावना को पहुंचाना तथा स्वर्गीय शम्भूदयाल शर्मा की पुण्यतिथि को सामाजिक सेवा के रूप में स्मरण करना रहा।