स्वच्छता पखवाड़े में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

दिल्ली। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत 2 अक्टूबर को उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय बड़ौदा हाउस में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

महाप्रबंधक ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और स्वच्छ वातावरण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति की नियमित आदत बननी चाहिए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय ने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे सहित सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वच्छता पखवाड़े के तहत उत्तर रेलवे के कार्यालयों स्टेशनों और अन्य परिसरों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।