* वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए " सीनियर सिटीजन कार्ड"लगाया विशेष कैंप *

दिल्ली पुलिस के मैदान गढ़ी थाना प्रभारी� SHO (श्री प्रहलाद सिंह जी ) द्वारा छतरपुर विधानसभा में स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एक प्रशंसनीय पहल करते हुए 'सीनियर सिटीजन कार्ड' बनाने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को बिना किसी भाग-दौड़ के एक ही जगह पर आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

कैंप की मुख्य विशेषताएं और मुख्य बिंदु

�* सुगम प्रक्रिया: बुजुर्गों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत देने के लिए पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर ही फॉर्म भरने और वेरिफिकेशन की व्यवस्था की।

�* सुरक्षा एवं सहायता: सीनियर सिटीजन कार्ड बनने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस तुरंत सहायता पहुंचा सकेगी। साथ ही, एकाकी रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा और नियमित हाल-चाल जानने में भी पुलिस को आसानी होगी।

�* स्वास्थ्य और अन्य लाभ: इस कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

�* सराहनीय प्रयास: स्थानीय निवासियों और वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशील और सामाजिक पहल की जमकर सराहना की , दिल्ली पुलिस की टीम के सभी सदस्यों की तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना उत्तम है। 

दिल्ली पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दिया गया जलपान और नाश्ता भी सराहनीय था , जिसमें चाय , बिस्कुट , नमकीन और लड्डू कचौड़ी अति उत्तम सेवा वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित अति उत्तम कार्य था ।

>�