बीकानेर दुःखद: पत्रकार अशोक राजपुरोहित का असामयिक निधन, अंत्येष्टि आज

 

बीकानेर दुःखद: पत्रकार अशोक राजपुरोहित का असामयिक निधन, अंत्येष्टि आज

बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक राजपुरोहित का आज 27 सितंबर 2026 रविवार सुबह 6 बजे असामयिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 4 बजे धोबीधोरा सूरसागर स्थित पैतृक निवास से पट्टी पेड़ा स्थिति राजपुरोहित समाज के विश्रामगृह तक जाएगी।
राजपुरोहित पिछले कुछ समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे। पीबीएम हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार देखभाल कर रही थी।
पत्रकार अशोक राजपुरोहित इस वक्त दैनिक भास्कर में सीनियर सब एडिटर के तौर पर सेवा दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने राजस्थान पत्रिका में भी सेवाएं दी।
लगभग 25 वर्ष से अधिक समय से बीकानेर सहित राजस्थान के विभिन्न संस्करणों में सेवा देने वाले राजपुरोहित को अपने संस्थानों सहित कई सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया गया। चार भाइयों में सबसे छोटे अशोक राजपुरोहित के परिवार में पत्नी, पुत्र-पुत्री आदि शामिल है। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी। उनके निधन पर बीकानेर के पत्रकारों सहित प्रबुद्धजनों ने शोक जताया है।