12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

फिरोजाबाद,सिटी अपडेट। थाना नारखी के गांव खंगरई में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के ही एक 12 वर्षीय बच्चे का शव गंब के बाहर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु पहुंचा कर जांच शुरु की।

गांव खंगरई निवासी 12 वर्षीय पंकज पुत्र जयवीर शनिवार शाम से घर से लापता था। जिस्की तलाश परिजन कर रहे थे। रविवार सुबह पंकज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाजरे के खेत में पड़ा होने की सूचना मिली। परिजन ने मौके पर पहुंच शव की पहचान की और थाना पुलिस की इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।रिपोर्ट-बबलू फरमान
फिरोजाबाद।