*मरकाटोला घाट में खड़ी माजदा को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, 7 घायल* *बालोद।* जिले के

*मरकाटोला घाट में खड़ी माजदा को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, 7 घायल*

*बालोद।* जिले के मरकाटोला घाट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माजदा क्रमांक CG10 BU 7174 मरकाटोला घाट में खराब हो गई थी। वाहन सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन में 13 लोग सवार थे, जबकि 2 लोग मिस्त्री लेने धमतरी गए हुए थे।

इसी दौरान सुबह 11.30 बजे रायपुर से जगदलपुर जा रही गेहूं से भरी 16 पहिया ट्रक क्रमांक CG04 QY 5947 के चालक ने लापरवाही पूर्वक खड़ी माजदा को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। ट्रक माजदा को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गई और बाद में खुद भी पलट गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। 11 घायलों को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 4 और लोगों की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। मृतकों एवं घायलों की पहचान के बाद सूची जारी की जाएगी।