सेवा संकल्प अभियान के तहत पटपरपाली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 

पटपरपाली (कोमाखान) देश भर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक प्रदेश व जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । इनमें हितग्राही माताओं, स्व सहायता समूह की महिलाओं, बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। महतारी वंदन की राशि स्वयं और बच्चों के पोषण पर व्यय करने वाली दो माताओं को पोषण शक्ति सम्मान दिया जाएगा, वहीं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के माध्यम से दो सुपोषित शिशुओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता से न्योता भोज, पोषण वाटिका में पौधरोपण, ?मेरी पौष्टिक थाली? व व्यंजन विधि प्रदर्शनी तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच के साथ बच्चों के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और केंद्रों को नियमित सहयोग देने वाले स्थानीय नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा

इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत पटपरपाली में सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचायत पटपरपाली की सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय की अध्यक्षता में पंचायत के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बागबाहरा महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी भावना गुप्ता जी की आतिथ्य एवं सहभागिता में हुआ।
ज्ञात हो कि देशभर में सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री भावना गुप्ता जी ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम के आयोजन के लिए नोडल कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों और माताओं को जन सहयोग से पोषक आहार, पठन-पाठन सामग्री तथा अन्य उपहार दिए जाएंगे। महिलाओं को स्वच्छता, समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण आदि के संबंध में जागरूक किया जाएगा। संचालनालय से प्राप्त आडियो-विजुअल क्लिपिंग सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं और बच्चों को दिखाई जाएगी। जिले में परियोजनावार तथा दिन के अनुसार आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों तथा परिसरों की साफ-सफाई और साज-सज्जा कराई जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती लता कमलेश टण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार व छत्तीसगढ़ शासन लगातार लोगों के फायदे के लिए योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आज आंगनबाड़ी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। आयुष्मान कार्ड समेत कई योजनाओं का फायदा सही लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिले और विकास के काम लगातार चलते रहे है, उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारों में विकास के लिए भेजा गया पैसा जनता तक पूरा नहीं पहुंच पाता था। जबकि अभी की सरकार पारदर्शिता के साथ योजनाओं का फायदा सही लोगों तक पहुंचा रही है। जिसमें प्रमुख रूप से महतारी योजना, मातृत्व सुरक्षा, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, आदि प्रमुख योजनाएं है।

आयोजित कार्यक्रम में पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय, पंचायत सचिव बैद्यनाथ देवांगन, उपसरपंच चैतराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवंत साहू, हेमलता साहू, मुकेश गुप्ता, सुनीता साहू, रामचंद्र यादव, धान बाई साहू, कांति साहू, मोहन साहू, धनाऊ साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से चंप्पी साहू, गमला यादव, मीना यादव, मितानिन दीदी कमलेश्वरी साहू, महिला समूह, प्रेमलता साहू आदि प्रमुख जन एवं महिला समूह उपस्थित हुए