बिलासपुर में गोटीपुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति, भारतीय संस्कृति की दिखी झलक

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कल्चरल एसोसिएशन एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर को बिलासपुर के एनईआई ऑडिटोरियम, बुधवारी बाजार में पारंपरिक ओडिसी नृत्य शैली ?गोटीपुआ? की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। शाम सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने भाव-भंगिमाओं, लय और संगीत के माध्यम से भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक प्रस्तुत की।

गोटीपुआ ओडिशा की समृद्ध लोक एवं शास्त्रीय नृत्य परंपरा से जुड़ी विशिष्ट नृत्य शैली है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला एवं संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करना रहा।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्यालय सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनीता बी. अहलुवालिआ सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।