फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वॉलीबाल मैच और साइकिल रैली आयोजित

फिरोजपुर। ?स्वच्छता ही सेवा-2026? अभियान के तहत फिरोजपुर मंडल में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वॉलीबाल मैच और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन फिरोजपुर की ओर से वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी राहुल देव की अध्यक्षता में किया गया।

साइकिल रैली रेलवे अधिकारी क्लब से मुक्तसर रोड तक निकाली गई। इसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी, सहायक मंडल खेल अधिकारी अचरज गुप्ता, मंडल खेल सचिव सुनील कुमार सहित रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान आयोजित वॉलीबाल मैच के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। खेल गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के साथ पर्यावरण जागरूकता, शारीरिक फिटनेस और सतत गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में ?शून्य अपशिष्ट? व्यवस्था का पालन किया गया। समापन पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिभागियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।

फिरोजपुर मंडल ने रेलकर्मियों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।