डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान बड़नपुर से चलाया गया

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर,आरोग्य भारती,भारत विकास परिषद,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव व जागरूकता महाभियान गत वर्षों की भांति पुनः बड़नपुर से चलाया गया।डॉ अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम के 101,आंगनबाड़ी के 17 व उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 113 व आंगनबाड़ी के 15 कुल 246 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं,पीने के पानी को उबालकर पियें,कही भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है।इस अवसर पर प्रधानाचार्या शशी देवी,कालिन्द्री देवीसहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं एवं प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य उपस्थित रहें।