मिशन सेव फ्यूचर 3.0 के दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु 27 स्कूली वाहन चेक किए गए, जिसमें 04 स्कूली वाहन के चालान किए गए

मिशन सेव फ्यूचर 3.0 के दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु 27 स्कूली वाहन चेक किए गए, जिसमें 04 स्कूली वाहन के चालान किए गए

शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के सुरक्षित व सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 14 सितंबर से 19 सितंबर, 2026 तक 6 दिवसीय विशेष अभियान **मिशन सेफ फ्यूचर 3.0**के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम बदायूं ,यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी के द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 27 स्कूल वाहनों को चेक किया गया, जिसमें से 04 स्कूली वाहन मानक के अनुरूप न होने पर चालान की कार्रवाई की गई, साथ ही खनन में संलिप्त 03 ओवरलोड वाहनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया, जिनके द्वारा ₹ 1.5 लाख जुर्माने के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया, जन सामान्य को जागरूक करना है कि स्कूल बस के चालक की वर्दी खाकी एवं स्कूल वैन के चालक की वर्दी स्लेटी कलर की है स्कूल प्रबंधकों एवं संचालकों से अनुरोध कि सभी स्कूली वाहन चालक स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित वर्दी में ही कराए और स्कूली वाहन साथ में एक अटेंडेंट अवश्य भेजें, विशेष उल्लेखनीय है कि जिन वाहनों में बच्चिया सफर करती हैं उसमें महिला अटेंडेंट होना अनिवार्य है परिवहन विभाग जनपद वासियों से अपील करता है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें क्षमता से अधिक वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें, सड़क सुरक्षा में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें,