21 सितंबर की मासिक पंचायत को लेकर भाकियू ने कसी कमर

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन की आगामी 21 सितंबर 2026 को होने वाली मासिक पंचायत एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों को लेकर शनिवार को संगठन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सफल संचालन और किसान हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि 21 सितंबर की मासिक पंचायत एवं समीक्षा बैठक में संगठन के शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बापू अजीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमांचल) विजेंद्र सिंह यादव शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मीडिया प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने पंचायत के सुचारू संचालन, व्यवस्थाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए अपने सुझाव दिए। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।