मिश्रित के मेला मैदान में गरजे चंद्रशेखर आजाद, बीजेपी पर साधा निशाना, चुनाव आयोग से ईवीएम से चुनाव पर रोक लगाने व बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपील की ,हजारों का उमड़ा जनसैलाब ।

सीतापुर।मिश्रित मेला मैदान में शुक्रवार को आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली में मुख्य अतिथि भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चीफ व नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उनके संबोधन को सुनने के लिए हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारे बाजी की गई। पूरा मिश्रिख कस्बा नीले रंग में रंगा नजर आया।
मुख्य अतिथि के संबोधन के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पूरी तरह से चौपट हो चुका है। गरीब, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्ग के हक और अधिकारों को छीना जा रहा है। सरकारी नौकरियों में पेपर लीक कर दिया जाते हैं, जब युवा बेरोजगार आवाज उठाता है तो उसके ऊपर बेरहमी से लाठियां चलाई जाती हैं। और किसी पीड़ित के परिजनों से मिलने से मना किया जाता है ,जो सरासर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।
उन्होंने कहा,मैं आप सभी के हक और इंसाफ की लड़ाई लड़ने आया हूं। हमे जीने मरने की परवाह नहीं है, विरोधियों के द्वारा हमारे काफिले पर हमले करवाए जा रहे हैं,मै डरने वाला नहीं हूं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारवां को आगे ले जाने और मान्यवर कांशीराम साहब के सपनों को साकार करके दिखाएंगे। अगर आपका प्यार और सम्मान इसी तरह मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर आपका यह भाई बैठेगा।
चंद्रशेखर ने चुनाव आयोग से ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपील भी की। साथ ही उन्होंने आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सौरभ किशोर व बाल गोविंद भार्गव पर भरोसा जताया। उसके बाद मिश्रिख तहसील के सामने स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंच कर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया। कही परिन्दा पर न मार पाए, जिसको लेकर कई थानो की पुलिस प्रशासन की टीम बहुत मुस्तैदी के साथ डटी रही।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड ,भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव,पूर्व शिक्षा मंत्री इमरान मसूद ,आजाद समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, लखनऊ मंडल प्रभारी विजय सिंह, मंडल प्रभारी श्री कृष्णा जाटव, आसपा प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक, प्रदेश कोर कमेटी लखनऊ मंडल प्रभारी अनीस गाजी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी /प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित गौतम ,मुख्य मंडल प्रभारी अरविंद राजवंशी, प्रदेश सचिव /मंडल प्रभारी इमरान भय्यू, प्रदेश सचिव जोन प्रभारी यशवंत मौर्य ,लखनऊ कोर कमेटी सदस्य प्रतिभा चक्र ,कोर कमेटी लखनऊ मंडल प्रभारी संतोष चौधरी , लखनऊ मंडल प्रभारी विजय सिंह,
भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी,आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष विश्व दीप चौधरी, हरदोई जिला अध्यक्ष करन पासी जिला महासचिव विनोद गौतम जिला सह संयोजक सोने खान ,तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम , तहसील सह संयोजक सर्वेश गौतम सहित व हजारों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।