त्योहारों के दौरान यात्रियों को राहत, रांची-आनंद विहार पूजा विशेष ट्रेन के 9 अतिरिक्त फेरे बढ़े

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार के बीच संचालित साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे त्योहारों के सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 02877 रांची-आनंद विहार साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन अब पूर्व निर्धारित 26 सितंबर के बाद भी चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी और 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल 9 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 02878 आनंद विहार-रांची साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसकी सेवा भी बढ़ाकर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक 9 अतिरिक्त फेरे किए गए हैं।

रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान रांची और आनंद विहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे विशेष ट्रेन की सुविधा के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

ट्रेन के विस्तृत समय और ठहराव की जानकारी के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।