परिचालनिक कारणों से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

गोरखपुर। उत्तर रेलवे पर परिचालनिक कारणों के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय से चलाने, कुछ को मार्ग में नियंत्रित करने तथा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

पुनर्निर्धारित ट्रेनें:

नई दिल्ली से 11 सितंबर को चलने वाली 15304 नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस को 75 मिनट और 12 सितंबर को चलने वाली इसी ट्रेन को 40 मिनट पुनर्निर्धारित कर संचालित किया जाएगा।

नियंत्रित ट्रेनें:

12 सितंबर को वाराणसी जंक्शन से चलने वाली 22415 वाराणसी जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्र में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसी दिन बठिंडा से चलने वाली 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस को उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं उत्तर रेलवे क्षेत्र में 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

इन ट्रेनों का बदला रहेगा मार्ग:

10 सितंबर को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है।

12 सितंबर को नई दिल्ली से चलने वाली 15566 नई दिल्ली-ललितग्राम एक्सप्रेस और 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस नई दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।

इसके अलावा 13 सितंबर को बनारस से चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा 12 सितंबर को बनारस से चलने वाली 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली के परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।