साइबर क्राइम की झूठी शिकायतों को लेकर एसपी से मिले वरिष्ठ अधिवक्ता

कासगंज। बुधवार को जनपद न्यायालय कासगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह से मुलाकात कर जनपद में शांति व्यवस्था को लेकर वार्ता की। इस दौरान विशेष रूप से साइबर क्राइम की झूठी शिकायतों के संबंध में गहन चर्चा हुई। अधिवक्ता ने उनके निवारण को लेकर सुझाव दिए और भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता सकारात्मक रही और उन्होंने जिलेभर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र पाल सिंह बैस ने पुलिस अधीक्षक को महान ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट की।