यात्रियों की मांग पर नांदेड–सावंतवाड़ी के बीच चलेंगी 4 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की मांग पर नांदेड?सावंतवाड़ी के बीच चलेंगी 4 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेनें

12, 14, 15 और 17 सितंबर को विशेष ट्रेनों का संचालन, महाराष्ट्र के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

मुंबई। गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेलवे ने हजूर साहिब नांदेड और सावंतवाड़ी रोड के बीच चार अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 07659 नांदेड?सावंतवाड़ी रोड स्पेशल हजूर साहिब नांदेड से 12 और 15 सितंबर 2026 को रात 8 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 07660 सावंतवाड़ी रोड?नांदेड स्पेशल सावंतवाड़ी रोड से 14 और 17 सितंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

विशेष ट्रेनों का ठहराव पूर्णा, परभणी, परली वैजनाथ, लातूर रोड, लातूर, यडशी, बार्शी टाउन, कुर्डुवाड़ी, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली और कुडाल स्टेशनों पर रहेगा।

24 कोच की होगी विशेष ट्रेन

इन गणपति स्पेशल ट्रेनों में कुल 24 कोच होंगे। इनमें 3 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 द्वितीय बैठक सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि विशेष ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने और रवाना होने के विस्तृत समय की जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली अथवा रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यम से प्राप्त करें।