दो अलग-अलग चोरी के मामलों में तीन गिरफ्तार

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो महिला चोर हैं थाना तखतपुर पुलिस की कार्यवाही चोरी के आरोपी, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पेश किया गया पहले आरोपी से चोरी के टुल्लू पंप बरामद किया गया

बीरू देवार पिता दिलबहार निवासी कॉलेजपारा तखतपुर थाना तखतपुर बिलासपुर
प्रार्थी के द्वारा दिनांक 04/09/2026 को एफआईआर दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चुलघट रोड तखतपुर घर से टूल्लू पंप कीमती 8000 रूपये चोरी कर ले गया है जिसमें अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखने पर उक्त आरोपी को देखा गया है,आरोपी बीरू देवार पिता दिलबहार निवासी कॉलेजपारा तखतपुर थाना तखतपुर बिलासपु को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया किमती 8000 रूपये का जप्त कर बजाफ्ता शुमार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि रमेश ओरके, वरिष्ठ आरक्षक -राजकुमार श्याम, हरिश यादव, नरेश निराला, संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी के द्वारा दिनांक 04/09/2026 को एफआईआर दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्टेट बैंक के पीछे तखतपुर से एल्युमिनियम की वेस्ट पाईप कीमती 15000 रूपये चोरी कर ले गया है जिसमें अपराध क्रमांक 522/2026 धारा 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखने पर उक्त आरोपिया को देखा गया है,आरोपियाा को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया कथन पर से आरोपी के निशानदेही पर माल जप्त कर फूलमनी देवार पति राहुल देवार उम्र 26 साल निवासी कॉलेजपारा तखतपुर 2. दिया देवार पति कमल देवार उम्र 18 साल 03 माह निवासी कॉलेजपारा तखतपुर बिलासपुर 15000-रूपये का जप्त कर आरोपियान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि रमेश ओरके, वरिष्ठ आरक्षक -राजकुमार श्याम, हरिश यादव, नरेश निराला, संतोष पोर्ते का सराहनीय योगदान रहा।