फरस गांव शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी


फरसगांव - सरस्वती शिशु मंदिर फरस गांव में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया ।जिसमें कक्षा अरुण से द्वितीय तक के भैया बहन की कृष्ण राधा सज्जा प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें अधिक से अधिक भैया बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।जिसमें भैया बहन सुंदर वेशभूषा में सुसज्जित होकर विद्यालय आए। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में रखा गया।पूजन में मुख्य रूप से माता लिंगेश्वरी शिक्षा समिति के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री दीपेंद्र मसीह जी ,कोषाध्यक्ष माननीय श्री उग्रेशचंद्र मरकाम जी ,समिति सदस्य श्रीमती शशि कला सोनी एवं आदर्श स्कूल प्राचार्य श्री सौरभ शार्दुल जी के द्वारा द्वीप प्रज्जविलत कर पूजन प्रारंभ किया गया। पूजन एवं आरती के पश्चात मटका फोड़ा आया । जिसमें अधिक संख्या में भैया -बहन ,पालक गण, नगरवासी सम्मिलित हुए।