यादव महासभा का शक्ति प्रदर्शन, विनीत यादव ने खर्रा मैं श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर निर्माण की कही बात



यादव महासभा का शक्ति प्रदर्शन, विनीत यादव ने खर्रा मैं श्री कृष्ण भगवान का भव्य मंदिर निर्माण की कही बात


मैनपुरी : मैनपुरी जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव महासभा द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा के अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश सचिव विनीत यादव ने मैनपुरी के खर्रा क्षेत्र में एक भव्य मंदिर के निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों के सहयोग से आगे की योजना तैयार की जाएगी। उनका कहना था कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
शोभायात्रा का शुभारंभ प्रमुख जनप्रतिनिधियों और समाज के नेताओं की मौजूदगी में किया गया। करहल विधायक तेज प्रताप यादव, सपा के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य तथा बदायूं सांसद आदित्य यादव पूर्व विधायक राजू यादव संयुक्त रूप से फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।