यात्रियों के लिए राहत: रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी दो फेरे अनारक्षित विशेष ट्रेन

यात्रियों के लिए राहत: रेवाड़ी-रींगस के बीच चलेगी दो फेरे अनारक्षित विशेष ट्रेन

4 और 7 सितंबर को रेवाड़ी से होगी रवाना, 5 और 8 सितंबर को रींगस से वापसी

जयपुर। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी के बीच अनारक्षित विशेष रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस विशेष रेलसेवा 4 और 7 सितंबर 2026 को कुल दो फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी विशेष रेलसेवा 5 और 8 सितंबर 2026 को संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

विशेष रेलसेवा दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस विशेष रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे के इस कदम से अतिरिक्त यात्री यातायात के दौरान यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।