अजमेर–चंदेरिया रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित 8 से 11 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदला मार्ग; यात्रियों को यात्रा से पहले समय सारणी जांचने की सलाह

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झड़वासा-बांदनवाड़ा और सिंगावल स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण अक्टूबर में कई रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित, पुनर्निर्धारित अथवा नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

एक ट्रेन पूरी तरह रद्द

गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा 8 अक्टूबर 2026 को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।

दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक उदयपुर सिटी से चलेगी, लेकिन अजमेर तक ही संचालित होगी। अजमेर?मदार के बीच सेवा रद्द रहेगी।

12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक जयपुर से चलेगी, लेकिन राणाप्रतापनगर तक ही जाएगी। राणाप्रतापनगर?उदयपुर सिटी के बीच सेवा रद्द रहेगी।

तीन ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे

17605 काचीगुडा-भगत की कोठी ट्रेन 2 और 5 अक्टूबर को रतलाम-कोटा-सवाईमाधोपुर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग पर कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, डेगाना और जोधपुर में ठहराव होगा।

14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन 9 से 11 अक्टूबर तक अजमेर?जयपुर?सवाईमाधोपुर-कोटा-रतलाम होकर संचालित होगी। इस दौरान किशनगढ़, जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा और रतलाम में ठहराव दिया जाएगा।

12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 10 अक्टूबर को आबूरोड?पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर और साबरमती पर ठहराव रहेगा।

चार ट्रेनें देरी से चलेंगी

12992 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

19606 उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलेगी।

20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को 1 घंटे देरी से चलेगी।

एक ट्रेन रास्ते में 40 मिनट नियंत्रित रहेगी

19609 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा 10 अक्टूबर को भीलवाड़ा और मोखमपुरा के बीच करीब 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन समय, मार्ग और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।