भाजपा नगर मंडल खेरागढ़ की पदाधिकारी सत्यापन बैठक आयोजित

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। बुधवार को डाक बंगला खेरागढ़ में भाजपा खेरागढ़ नगर मंडल की पदाधिकारी सत्यापन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल ने की।

बैठक में मंडल की टीम, सेक्टर संयोजक एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। सेक्टर और बूथ स्तर पर होने वाली आगामी बैठकों की रूपरेखा तय करने के साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।बैठक में भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।