पीलीभीत:धर्म कांटा परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई शिनाख्त। शव की शिनाख्त सोमपाल गंगवार के रूप में हुई। बुग्गी गाड़ी से टकराकर सोमपाल हुआ था घायल, समय पर इलाज न मिलने के कारण हो गई ध

राजेश गुप्ता
लोकेशन/ग्राम निसरा, थाना जहानाबाद (पीलीभीत)


पीलीभीत:धर्म कांटा परिसर में मिला अज्ञात व्यक्ति के शव की हुई शिनाख्त।
शव की शिनाख्त सोमपाल गंगवार के रूप में हुई।

बुग्गी गाड़ी से टकराकर सोमपाल हुआ था घायल, समय पर इलाज न मिलने के कारण हो गई धर्म कांटा परिसर में मौत।

मौके पर पहुंचे कोतवाल जहानाबाद जयशंकर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा.

पीलीभीत में जहानाबाद थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई ज़ब सितारगंज हरिद्वार-बरेली नेशनल हाईवे किनारे स्थित हिंदुस्तान धर्म कांटा परिसर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थाना जहानाबाद पुलिस को अवगत कराया।सूचना पर थाना जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच में जुट गए हैं।
सुबह मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।बहीं सोशल अज्ञात युवक के शव से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई तो अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त सोमपाल गंगवार पुत्र लालाराम निवासी ग्राम चठिया भैंसहा थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के रूप में हुई।पुलिस द्वारा बताया गया है सोमपाल बुग्गी गाड़ी से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे समय पर इलाज न होने के चलते उसकी मौत हो गई थी।मृतक के परिजनों ने थाने आकर शिनाख्त की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।