त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारों को देखते हुए लिया फैसला, अलग-अलग मार्गों पर बढ़ाए गए संचालन के फेरे

आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के विस्तार से इंदौर, दिल्ली, मऊ, वडोदरा, लालकुआं, सूरत और छपरा सहित कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, 09309 इंदौर हजरत निजामुद्दीन स्पेशल की सेवा अब 4 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी तथा इसके कुल 25 फेरे होंगे। इसी प्रकार 09310 हजरत निजामुद्दीन इंदौर स्पेशल 5 सितंबर से 28 नवंबर तक शनिवार और सोमवार को चलेगी और इसके भी 25 फेरे होंगे।

इन ट्रेनों की भी बढ़ी संचालन अवधि

09195 वडोदरा मऊ स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक, प्रत्येक शनिवार, कुल 9 फेरे।

09196 मऊ वडोदरा स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक, प्रत्येक रविवार, कुल 9 फेरे।

09119 प्रतापनगर लालकुआं स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक, प्रत्येक रविवार, कुल 9 फेरे।

09120 लालकुआं प्रतापनगर स्पेशल ? 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक, प्रत्येक सोमवार, कुल 9 फेरे।

09065 सूरत छपरा स्पेशल 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक, प्रत्येक मंगलवार, कुल 5 फेरे।

09066 छपरा सूरत स्पेशल ? 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक, प्रत्येक बुधवार, कुल 5 फेरे।

रेल प्रशासन के इस निर्णय से त्योहारों के दौरान विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा और बेहतर आवागमन विकल्प उपलब्ध होंगे। विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को टिकट उपलब्धता में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय, ठहराव और संचालन की तिथि की नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें।