पीलीभीत में हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने में युवक जमीन पर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल। ज़मीन पर गिरे 46 वर्षीय रामपाल के सिर और होंठ में  में आई गंभीर चोट,इलाज के दौरान सुबह संदिग्ध परिस्थितियों

रिपोटर/राजेश गुप्ता लोकेशन/पीलीभीत
संपर्क सूत्र 9719672920


पीलीभीत में हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने में युवक जमीन पर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल।

ज़मीन पर गिरे 46 वर्षीय रामपाल के सिर और होंठ में में आई गंभीर चोट,इलाज के दौरान सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घायल रामपाल की हुई मौत।

सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा कर मुकदमा किया दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस.


पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बसंता पुर में भतीजा और एक अन्य युवक अनिल के बीच हो रहे झगड़े का बीच बचाव करने के दौरान रामपाल नामक घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज आरोपित अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम समय लगभग 8:30 बजे रामपाल पुत्र पुत्तू लाल लगभग उम्र 46 वर्ष अपने गांव में ही किसी कार्य से जा रहे थे कि रास्ते में उनका भतीजा सूरज पुत्र छेदालाल और गांव का ही अनिल पुत्र भिखारी लाल आपस में शराब के नशे में कहासुनी के चलते विवाद कर रहे थे,जिसका बीच बचाव रामपाल के द्वारा किया गया,इस बीच बचाव में अनिल की कोहनी रामपाल के लग गई और रामपाल सिर के बल जमीन पर गिर गए,जिससे उनके सिर और होंठ में गंभीर चोट आई।इलाज के दौरान आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा आरोपित अनिल की तलाश जारी है।
उपरोक्त मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई है।