पीलीभीत में नाराज होकर घर से निकले बुजुर्ग की देवहा नदी किनारे मिली चप्पलें। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की नदी में तलाश जारी। कड़ी मशक्क्त के बाद शव देवाह नदी से किया गया

रिपोटर/राजेश गुप्ता लोकेशन/पीलीभीत
संपर्क सूत्र 9719672920


पीलीभीत में नाराज होकर घर से निकले बुजुर्ग की देवहा नदी किनारे मिली चप्पलें।
सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की नदी में तलाश जारी।
कड़ी मशक्क्त के बाद शव देवाह नदी से किया गया बरामद।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पीलीभीत के नौगबा चौराहे पर बाल काटने वाले बुजुर्ग सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की चप्पल नदी किनारे मिलने के कारण बुजुर्ग सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के परिजनों में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया है.सूरज प्रकाश के परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई जिस पर आसाम चौकी प्रभारी प्रद्युम्न अत्री देवहा नदी किनारे पहुंचे और बुजुर्ग व्यक्ति की नदी में गोताखोरों एवं sdrf टीम के द्वारा तलाश कराने में जुट गए.कड़ी मशक्क्त के बाद नदी से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का शव ढूंढ कर निकाला गया,शव के मिलते ही मृतक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के परिजन गम के माहौल में डूब गए।

मृतक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के पुत्र नीरज श्रीवास्तव के द्वारा मीडिया को बताया गया है मेरे पिता शराब पीने के आदि थे जिनको शराब न पीने के लिए कहा गया था जिस पर नाराज होकर 7:00 के करीब मेरे पिता घर से निकल आए,हम लोगों ने हर जगह अपने पिता को ढूंढा मगर बह नहीं मिले।आज सुबह मेरे पिता की चप्पल देवहा नदी के किनारे मिली है।पुलिस को सूचना दे दी गई है,पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद पिता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का शव नदी में मिल गया है।
चौकी प्रभारी प्रद्युम्न अत्री के द्वारा बताया गया है नौगमा पकड़िया थाना सुनगड़ी के रहने वाले बुजुर्ग सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा नदी में कूदने की आशंका के चलते पुलिस के द्वारा नदी में बुजुर्ग को तलाशा गया, जिनका शब नदी में मिल गया है,शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.