संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता कलश यात्रा

खेरागढ़। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता के संदेश को लेकर खेरागढ़ क्षेत्र में कलश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र के बीसलपुर, दिगरौता, गढ़ मुक्खा एवं कागारौल स्थित बड़ा मंदिर में विधि-विधान से कलश पूजन किया गया।

कार्यक्रम में कलश यात्रा के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष हरिओम रावत, पंकज कटारा, जितेंद्र सिंह एवं आशीष पाराशर सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री केदार सिंह, कार्यक्रम संयोजक नेत्रपाल रावत एवं मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कलश पूजन के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।