श्रीगंगानगर: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम, जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, श्रीकरणपुर न्यायालय में वृक्षारोपण और बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। श्रीगंगानगर जिले में भी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं में तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया गया।

जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह....

जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर अमित यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस और स्कूली बच्चों द्वारा परेड और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए जिले के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

श्रीकरणपुर न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण....

श्रीकरणपुर न्यायालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्याम कुमार व्यास और न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा दुगड़ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

"स्वच्छ भारत - स्वस्थ भारत" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित....

समारोह के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और बार संघ के सदस्यों ने उपस्थित बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व और देशसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह में ये रहे उपस्थित....

इस अवसर पर पुलिस थानाधिकारी सीर कौर, अपर लोक अभियोजक इंद्रजीत सिंह, अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार सहित बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट विनय गर्ग, वरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर सिंह सैनी, कृष्ण कुमार परुथी, एडवोकेट विकास खींचड़, कुलदीप बाना, अजय बिश्नोई, मनोज बिशनोई, गौरव बिशनोई, जसप्रीत सिंह सैनी, रामदयाल, रोशन राठौड़, बबिता और अन्य न्यायिक कर्मचारीगण व पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।

पूरे जिले में तिरंगा रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा शहीदों के परिवारों का सम्मान भी किया गया।

देशभक्ति के रंग में रंगा श्रीगंगानगर जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया।