पीलीभीत एएसपी विक्रम दहिया ने वाहन मालिकों और चालकों के साथ की बैठक। वाहन चलाते समय मोबाइल न चलाएं, हेलमेट-सीटबेल्ट जरूर लगाएं,दिए सख्त निर्देश।

रिपोर्टर:राजेश गुप्ता, पीलीभीत
लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत एएसपी विक्रम दहिया ने वाहन मालिकों और चालकों के साथ की बैठक।
वाहन चलाते समय मोबाइल न चलाएं, हेलमेट-सीटबेल्ट जरूर लगाएं,दिए सख्त निर्देश।

पीलीभीत सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पीलीभीत पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों के साथ बैठक की है।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद के वाहन मालिकों एवं चालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में वाहनों के आवश्यक अभिलेख,फिटनेस,परमिट, बीमा,प्रदूषण प्रमाणपत्र, वाहन की तकनीकी स्थिति, ओवरलोडिंग,निर्धारित गति सीमा,यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया है वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे,नशे की हालत में वाहन न चलाएं,सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें,वाहन की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करें।
एएसपी ने वाहन मालिकों को अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज एवं तकनीकी मानक पूर्ण रखने के निर्देश दिए हैं।साथ ही अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की है.