पीलीभीत पुलिस ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,एसपी ने दी श्रद्धांजलि,सौहार्द और एकता को मजबूत करना है लक्ष्य– सुकीर्ति माधव (एसपी) देश के विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए गुरुवार को पी

रिपोर्टर राजेश गुप्ता,
लोकेशन /पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत पुलिस ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,एसपी ने दी श्रद्धांजलि,सौहार्द और एकता को मजबूत करना है लक्ष्य? सुकीर्ति माधव (एसपी)

देश के विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए गुरुवार को पीलीभीत पुलिस ने"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" को मनाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारत विभाजन की त्रासदी, उसके दुष्प्रभावों तथा विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस एवं बलिदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
एसपी ने विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विभाजन विभीषिका में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसपी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी के इतिहास से अवगत कराना है। साथ ही प्रभावित परिवारों के संघर्ष, साहस एवं बलिदान को स्मरण कर समाज में एकता का संदेश देना है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल क्षेत्राधिकारी अपराध/कोष सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक सन्तोष राघव सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।