जिला अस्पताप मरीजों को फल वितरण कर अंचल रजवाड़े ने मनाया जन्मदिन

बैकुंठपुर। पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल रजवाड़े ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर अंचल रजवाड़े ने अस्पताल में भर्ती बुजुर्गों, माता-पिता समान वरिष्ठजनों तथा भाई-बहनों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंदों के बीच मनाने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है।अंचल रजवाड़े ने कहा, ?बड़ों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही मेरी कामना है। इसी उद्देश्य से आज जिला अस्पताल पहुंचकर बुजुर्ग माता-पिता समान लोगों और भाई-बहनों के बीच फल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया है। आगे भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य करता रहूंगा।?इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।