सीएमएस एसपी सिंह के बेटे निर्भय ने कार से युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

पीलीभीत। गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि हादसे के समय कार पीलीभीत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसपी सिंह के बेटे निर्भय सिंह चला रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के मीरापुर पट्टी निवासी ओमकार सिंह पुत्र जयपाल सिंह गुरुवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी लवली देवी के साथ मोटरसाइकिल से पीलीभीत शहर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लवली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है और वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है। घटना की सूचना मिलते हीठ जहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक निर्भय सिंह को भी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसे के समय कार पीलीभीत मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पुरुष अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसपी सिंह के बेटे निर्भय सिंह चला रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।